फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wedding without a band

बिना बैंड-बाजा के हुआ विवाह

Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Wedding without a band
बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव में सीतापुर से आई बारात में शामिल दूल्हा। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। नंदवल गांव निवासी एक युवती का विवाह सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र निवासी युवक से तय था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार शाम को बरात पहुंची। बरात में सिर्फ पांच लोग थे। बिना बैंड-बाजा के विवाह की रस्म अदा की गई। सोमवार को विवाह के बाद युवती को विदा किया गया। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा रही।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव निवासी जगदेव वर्मा की पुत्री का विवाह सीतापुर जिले के तंबौर निवासी देशराज वर्मा की पुत्र के साथ 10 मई को निर्धारित था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। तंबौर निवासी युवक के पिता देशराज ने बताया कि विवाह तय कार्यक्रम के मुताबिक ही करना था। ऐसे में लड़की पक्ष से वार्ता की गई। इसके बाद पांच लोगों का पास बनवाया गया।
विज्ञापन

पांच लोगों के साथ रविवार को सीतापुर से बारात आई। बरात में बैंड-बाजा नहीं था। न ही रोड लाइट की चकाचौंध और डीजे पर थिरकते हुए लोग चल रहे थे। सादगी के साथ विवाह की रस्म रात में अदा की गई। इसके बाद सोमवार को विवाहिता की परंपरागत तरीके से विदाई की गई। वर पक्ष वधू को लेकर अपने घर चले गए। लड़के के पिता देशराज ने बताया कि लॉकडाउन से पहले शादी तय की गई थी। बेटे का विवाह धूमधाम से कराने पर सहमति बनी थी। लॉकडाउन के कारण सादगी में हुए शादी की दोनों जिलों में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed