{"_id":"61c2168136dde18b61a11e58117b4549","slug":"weather-changed-in-tarai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की बीच हुई तराई की सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की बीच हुई तराई की सुबह
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ठंड ने तराई में दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह तराई की सुबह कोहरे के बीच हुई। इससे सिहरन का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक अगले 48 घंटों में फुहारें पड़ने की संभावना जता रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात का प्रकोप तराई के मौसम पर भी दिखने लगा है। तराई में तीन दिनों से धुंध छायी हुई थी। सोमवार को जब लोग सोकर उठे तो कोहरे ने उनका स्वागत किया।
मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आ गई है। हालांकि, सात बजे सूरज चमका तो कोहरा छंटने लगा नौ बजे तक स्थिति सामान्य हो गई।
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी व मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बदल रहे मौसम के चलते असर तराई में दिखने लगा है।
डॉ. सिंह ने संभावना जताई कि अगले 24 घंटों में तराई में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।