फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   weather changed, downfall in temperature

बर्फीली हवा ने सिहराया, घर से निकलना दूभर

Thu, 21 Jan 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 21 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
weather changed, downfall in temperature
बहराइच। मौसम की बेरुखी अब लोगों पर सितम ढा रही है। बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई है, जिस कारण घर से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को हल्की धूप मिली थी लेकिन फिर गुरुवार को पूरे दिन लोग धूप का इंतजार करते रह गए। न्यूनतम पारा डेढ़ डिग्री गिरावट के साथ 4.5 पर पहुंच गया।

वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करा दिया है।

छह दिन पहले अचानक बढ़ी ठंड अब कम होने का नाम नहीं ले रही। बूंदाबांदी और घने कोहरे के बाद अब ठिठुरन और गलन का दौर शुरू हो गया है।

बुधवार सुबह लोगों की दिनचर्या कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुई। कोहरा तो नहीं था लेकिन बर्फीली हवा के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हुए।

दफ्तर जाने वाले लोग खुद को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढंककर निकले। वहीं, ठंड में भी स्कूल खुले रहने से बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए। रिक्शा, टैंपो में ठिठुरते हुए नन्हे-मुन्ने स्कूल को पहुंचे।

कुछ अभिभावकों ने ऐसे मौसम में अपने बच्चों को स्कूल न भेजना ही मुनासिब समझा। घरों में बच्चे अलाव तापते नजर आए। दोपहर दो बजे तक धुंध और बदली के आगोश में जिला रहा।
विज्ञापन


बर्फीली हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। शाम होते ही पूरा जिला फिर धुंध के आगोश में दिखा।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

उन्होंने कहा कि अभी तीन-चार दिनों तक तापमान में एक दो डिग्री के उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। हवा के कारण ठिठुरन और गलन बढ़ेगी।

साइबेरियन हवा के झोंकों से बदला है मौसम

डॉ. एमवी सिंह का कहना है कि उत्तराखंड और नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच ही साइबेरियन हवाएं भी चल रही हैं। यह हवाएं तराई क्षेत्र में निम्न दबाव बना रही हैं, जिसके चलते मौसम बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो बदली दिखाई रही है, वह बदली नहीं बर्फीली हवाओं से उत्पन्न हुई धुंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई

बहराइच। जिला प्रशासन को आखिरकार गुरुवार को छोटे बच्चों की मुश्किलों दिखाई पड़ीं। कड़ाके की ठंड और निरंतर लुढ़क रहे पारे को देखते प्रशासन ने अब स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद 23 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में अगर विद्यालय खुले मिले तो कार्रवाई भी की जाएगी।

ठंड से महिला समेत दो और की सांसें थमीं

बहराइच। ठंड का सितम अब बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक महिला समेत दो बुजुर्गों की हालत ठंड से बिगड़ गई। कंपकंपी, तेज बुखार और बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ठंड के लक्षण बता रहे हैं लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

ठंड से सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं। बुधवार रात पयागपुर थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी सावित्री देवी (70) पत्नी रामसुंदर को कंपकंपी के साथ उलझन, तेज बुखार और बेहोशी की शिकायत हुई।

परिवार के लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी पहुंचाने की कोशिश की लेकिन लाभ न होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह सावित्री ने दम तोड़ दिया।


इसी तरह दरगाह क्षेत्र निवासी नरेश (60) पुत्र कामता को भी ठंड की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय का कहना है कि दम तोड़ने वाले महिला और पुरुष में ठंड के लक्षण दिखाई दे रहे थे लेकिन जब तक पोस्टमार्टम न हो तब तक कुछ कहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed