{"_id":"5d1e3bd58ebc3e3cbf2e87cf","slug":"weather-bahraich-news-lko468906723","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बदली के बाद चिलचिलाती धूप से हुआ सामना, जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बदली के बाद चिलचिलाती धूप से हुआ सामना, जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। गुरुवार सुबह बदली के बाद चिलचिलाती धूप से लोगों को सामना हुआ। पुरवा हवा भी चली जिससे उमस बढ़ गई। पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इस कारण जनजीवन बेहाल दिखा।
तराई में लगभग डेढ़ माह से भीषण गर्मी पड़ रही है। दो दिन से हल्के बादल तराई में उमड़-घुमड़ रहे हैं लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। गुरुवार सुबह धुंध और बदली के चलते लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, मौसम भी साफ होता गया।
चिलचिलाती धूप से लोगों का सामना हुआ। दोपहर में पुरवा हवा चली जिससे उमस बढ़ गई। इसके चलते चिपचिपाहट भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। यह स्थिति पूरे दिन बरकरार रही।
विज्ञापन
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून 24 घंटे में आने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से सामना करना पड़ेगा। अधिक वर्षा के संकेत नहीं मिल रहे हैं।