फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepalese woman arrested with opium worth 15 lakh.

Bahraich News: 15 लाख की अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nepalese woman arrested with opium worth 15 lakh.
अफीम के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर मनिषा बूढ़ा।
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार रात यात्रियों की जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को 1.290 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। महिला के पास से मोबाइल फोन के अलावा 220 रुपये भारतीय और 420 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई।
विज्ञापन

रुपईडीहा जांच चौकी पर मंगलवार रात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही महिला संदिग्ध नजर आई। एसएसबी की महिला जवानों ने उसे रोककर पूछताछ के बाद तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नेपाल के रुकुम जिले के उत्तरगंगा गुनमा गांव विकास समिति-4 निवासी मनिषा बूढ़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed