फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Water filled in fields, thousands of bigha crop wasted

खेतों में भरा पानी, हजारों बीघा फसल बर्बाद

Fri, 21 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Water filled in fields, thousands of bigha crop wasted
जरवल (बहराइच)। नयापुरवा गांव में जलनिकासी को ग्रामीणों ने बंद कर दिया है। इससे विभिन्न गांवों से पानी नहीं निकल रहा है। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से गांव के साथ खेतों में जलभराव हो गया है। खेतों से पानी न निकलने के कारण ग्रामीणों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत नयापुरवा गांव में जलनिकासी के लिए बड़ा नाला बना हुआ है। इस नाले से नयापुरवा के साथ बीबीपुर, चकपुरवा, बसहिया पाते, सुरजना, उपधी, दमादनपुरवा, जरवल देहात, तपेसिपाह, आदमपुर, झुकिया, रेवढ़ा, मनेहरा समेत करीब 30 गांवों का बारिश का पानी निकलता है, लेकिन नयापूुरवा गांव के ग्रामीणों ने डेढ़ माह पूर्व जलनिकासी मार्ग को पाट दिया।
विज्ञापन

इधर क्षेत्र में लगातार बारिश होने से गांव और खेतों में जलभराव हो गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गांवों में जहां पानी भरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों के खेत में लगी धान, मक्का, केला, अरहर, गन्ना की फसल पानी भरने से बर्बाद हो रही है। हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। 30 गांव के ग्रामीणों की फसल बर्बाद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने एसडीएम व जरवलरोड पुलिस को पत्र भेजकर जलनिकासी मार्ग खुलवाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में नाराज किसान अब्दुल रकीब, कलीम अहमद, ननकू, फरीद अहमद, राकेश, पीर मोहम्मद, शिवकुमार मिश्रा, रक्षाराम, हरीराम, मंशाराम आदि ने डीएम को पत्र भेजकर जलनिकासी मार्ग न खोले जाने पर लखनऊ-बहराइच राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

शुरू कराएंगे जलनिकासी
नयापुरवा गांव में ग्रामीणों की ओर से जलनिकासी बंद किए जाने की सूचना मिली है। लेखपाल को भेजकर जलनिकासी शुरू कराई जा रही है। गांव में सर्वे कराकर नष्ट हुई फसल की रिपोर्ट तलब की जा रही है। इसके बाद किसानों को मुआवजे दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
- महेश कुमार कैथल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed