फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   volvo run from rupaideeha to delhi

तराई से दिल्ली अब वाल्वो का सुहाना सफर

Mon, 30 Nov 2015 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 30 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दिल्ली अब दूर नहीं हैं। जी हां, वाईफाई की सुविधा से लैस एसी बस से दिल्ली पहुंचना अब और भी सुगम हो गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा से दिल्ली तक जाने वाली बहराइच की पहली वॉल्वो बस को सोमवार को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने हरी झंडी दिखाकर जनपदवासियों के नाम समर्पित कर लखनऊ रवाना किया।

इस खास मौके पर उन्होंने मुसाफिर बनकर परिवार समेत लखनऊ तक की यात्रा की। राज्यमंत्री ने जिले की परिवहन सेवाओं को प्रदेश के हर शहर से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


बहराइच मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर सोमवार को लखनऊ से रुपईडीहा व रुपईडीहा से दिल्ली मार्ग पर सुपर लग्जरी वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह नेे हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित कराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में साधारण व वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ाकर प्रदेश के प्रत्येक जिले व महानगर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शाह ने निगम के कार्य को बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए कर्मचारियों की भर्ती का भी आश्वासन दिया। इसके बाद यासर शाह परिवार व 29 यात्रियों समेत बस में सवार हुए और लखनऊ तक के मुसाफिर बने। शाह ने किराया देकर अपना व परिवार का टिकट भी लिया।


उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन शाहीद अली ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अभय कुमार, आरएम जुनेद अंसारी, एआरएम अवधेश पाल, आरटीओ दिनेश पांडेय, एआरटीओ भगवान प्रसाद, एसएम केके सिंह, मोहम्मद फहीम, बीडी मिश्रा, नंदलाल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed