फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers upset due to ignoring standards in toilet construction

शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी से बिफरे ग्रामीण

Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to ignoring standards in toilet construction
रानीपुर के सदियाबाद में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। सदियाबाद गांव में ग्राम पंचायत निधि से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसमें जमकर मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बालू अधिक मात्रा में लगाई जा रही है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन जिलाधिकारी व डीपीआरओ को सौंपा। उधर, आईजीआरएस पर शिकायत किए जाने के बाद डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी को जांच सौंपी है। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सदियाबाद में 5.58 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें छह शौचालय व एक स्नान घर बनाया जाएगा। शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीली ईंटों का प्रयोग निर्माण में किया जा रहा है। इतना ही नहीं मोरंग की मात्रा ही नहीं। बालू अधिक मात्रा में प्रयोग में लाया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीण रमेश शर्मा, बाबादीन, विनीता, जनका देवी, रामगोपाल आदि ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व डीपीआरओ से शिकायत की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने ने जिलाधिकारी व डीपीआरओ को पत्र भेजा। उधर ग्रामीणों ने मानकविहीन सामुदायिक शौचालय निर्माण की शिकायत आईजीआरएस पर की। जिस पर डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने सहायक विकास अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed