फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers protest over not giving ration

राशन नहीं देने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest over not giving ration
हुजूरपुर के गुदवापुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। मुकाम गांव के कोटेदार ने ग्रामीणों से ई पास मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद खाद्यान्न देने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कोटेदार ने अभद्रता की। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी व पूर्ति अधिकारी को भेजा। वहीं कोटेदार पुत्र ने एक ग्रामीण को फोन पर अपशब्द कहे। इसका ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोरोना के दौर में सरकार ने अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न देने की घोषणा की है। उसी के तहत जिले में ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। कुछ कोटेदार शासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। कुछ ऐसा मामला गुदुवापुर गांव का है। हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदुवापुर के मुकाम में रामइंदर कोटेदार हैं। कोटे का संचालन उनका पुत्र ओमप्रकाश करता है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोज कुमार, ननकई, मीना, सुनीता, रमेश कुमार, पवन कुमार आदि का कहना है कि कोटेदार के पुत्र ने उनसे ई पास मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और इसके बाद खाद्यान्न देने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कोटेदार पुत्र ने अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं गांव निवासी मनोज कुमार को फोन कर कोटेदार पुत्र ने जमकर अपशब्द कहे। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर अभी तक पूर्ति विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कोटेदार के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान मनोज कुमार, रामकुमार, जयचंद, दिनेश, शिवकुमार, नीरज, दयाराम, बृजकिशोर, अशोक, विष्णु समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed