फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल

Thu, 19 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers injured in leopard attack
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के पेटरहा गांव निवासी एक ग्रामीण घर के पास गुरुवार शाम को पुआल बांध रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने तेंदुए के चंगुल से उसे छुड़ाया। हांका लगाने तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। गंभीर हालत में ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत पेटरहा गांव निवासी हरिगुण प्रसाद (50) पुत्र कविराज गुुरुवार शाम घर के निकट स्थित खलिहान में पुआल बांध रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। तेंदुए ने ग्रामीण की गर्दन व बांह को जबड़े में दबोच लिया। ग्रामीण ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशाल जलाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ हरिगुण को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। लेकिन तेंदुए के हमले में हरिगुण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में ग्रामीण के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल को आर्थिक सहायता दी जाएगी। डीएफओ ने कहा कि ठंड होने के चलते जंगली जीव जंगल से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में जंगल से सटे गांव के लोग समूह में निकलें। जंगल की ओर न जाएं। उधर, तेंदुए के हमले से गांव के लोगों दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed