{"_id":"6859a9cfce27cdb23c02fa53","slug":"villagers-got-angry-due-to-lack-of-development-work-in-the-village-and-protested-bahraich-news-c-98-1-slko1007-132595-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गांव में विकास कार्य न होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गांव में विकास कार्य न होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। विकासखंड की ग्राम पंचायत नहकटिया स्थित मदारा गांव के ग्रामीण गांव की बदहाल व्यवस्था पर सोमवार को भड़क उठे। सभी ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने बीडीओ तेजवापुर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
मदारा गांव के ग्रामीण गांव में बने कच्चे मार्ग को दुरुस्त कराने को लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैये से ग्रामीण कच्चे व कीचड़युक्त मार्गों पर चलने को विवश हैं। गांव में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं कराया गया है। हालात यह है कि बारिश के दिनों में यहां स्थित मंदिर में भी पानी भर जाता है। इसके अलावा गांव के किसी भी ग्रामीण को आवास जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल सकी है। जबकि गांव में कई ऐसे पात्र लोग मौजूद हैं। गांव की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं, जिससे लोगों काे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन के बाद बीडीओ तेजवापुर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर अनूप तिवारी, सतीशचंद्र तिवारी, फूलन देवी, नैनादेवी, पवन तिवारी, संगीता, बसंती, सुनीता पाल, लाल मोहम्मद आदि मौजूद रहे।