फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers, fearful of erosion, began a hunger strike for the construction of a spur

Bahraich News: कटान से भयभीत ग्रामीणों ने स्पर निर्माण के लिए शुरू किया आमरण अनशन

Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers, fearful of erosion, began a hunger strike for the construction of a spur
फखरपुर में अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण।
फखरपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के विभिन्न मजरों में सरयू नदी हर साल भीषण कटान व तबाही मचाती है। कटान से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया है। ग्रामीणों की मांग है कि कटान से बचाव के स्पर (ठोकर) का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा बिरजा, पकड़िया, मंझारा तौकली के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को मंझारा गांव में इकट्ठा हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने स्पर निर्माण की मांग का बैनर लगाकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठे पंकज कुमार, दुर्गा प्रसाद, लालचंद्र निषाद आदि ने बताया कि सरयू नदी सैकड़ों घरों व हजारों बीघा जमीन को काटकर नदी में समाहित कर चुकी है। वहीं अब नदी तेजी से गांव के आबादी की ओर बढ़ रही है। सरयू की कटान से बचाव के लिए बिरजा पकड़िया के सामने ठोकर (स्पर) का निर्माण आवश्यक है। कई बार मांग के बाद भी जिम्मेदारोंं ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आमरण अनशन शुरू किया है। साथ ही एसडीएम व डीएम को मांग पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed