फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers are sleepless due to erosion, administration is silent

Bahraich News: कटान से ग्रामीणों की नींद हराम, प्रशासन चुप

Fri, 12 Sep 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers are sleepless due to erosion, administration is silent
जंगल गुलरिया के संपत पुरवा गांव में कटान करती सरयू नदी।    - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच/बिछिया। सरयू नदी का जलस्तर भले ही इस समय खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन कटान की रफ्तार ने किसानों और ग्रामीणों की कमर तोड़ दी है। खेत तेजी से नदी में समा रहे हैं। लहरें खेतों को अपने में समाहित करते हुए गांव की ओर बढ़ रही हैं। ग्रामीण अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कटान रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया।
विज्ञापन



मिहींपुरवा तहसील की ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के मजरा संपतपुरवा और महसी तहसील के महंतपुरवा गांव तेज कटान की चपेट में आ गए हैं। लोग असहाय होकर अपनी उपजाऊ जमीन को धारा में समाते देख रहे हैं।
विज्ञापन



जंगल गुलरिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 45 बीघा खेत नदी में समा गए। किसानों की साल भर की मेहनत एक झटके में नदी की लहरों में समा गई। उन्होंने कहा कि लगातार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई रोकथाम कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के किसान रामअवध, राधेश्याम और फूलमती देवी का कहना है कि नदी हर साल जमीन छीन रही है। इस बार हालात और भी गंभीर हैं, क्योंकि नदी अब बस्ती की ओर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर कटान यूं ही जारी रहा, तो जल्द ही गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।


इधर, महसी तहसील के महंतपुरवा गांव की स्थिति भी अलग नहीं है। राजाराम ने बताया कि सरयू की लहरें अब गांव से कुछ ही दूरी पर रह गई हैं। हर दिन नदी का किनारा टूटता है और खेत धारा में समा जाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो पूरा गांव नदी की चपेट में आ सकता है।


केंद्रीय जल आयाेग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सरयू का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे है। पानी कम होने से नदी की धाराएं तेज हो जाती हैं, इससे कटान का असर और बढ़ जाता है।



उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा प्रकाश सिंह ने बताया कि कटान की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। हालात पर नजर है। जिन ग्रामीणों के खेत या जमीनें कटान की चपेट में आएंगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed