{"_id":"6127c8898ebc3e79e4659087","slug":"villager-who-went-to-earn-delhi-dies-in-road-accident-bahraich-news-lko592866061","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कमाने गए ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कमाने गए ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा निवासी ग्रामीण दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। हरियाणा बॉर्डर के निकट हादसे में ग्रामीण हो गया। उपचार के दौरान बुधवार रात को मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बे के कुरबान गाह निवासी मोहम्मद रजा (50) पुत्र मोहम्मद जमील दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। परिवार के मुताबिक मोहम्मद रजा छह माह पूर्व दिल्ली गया था। पुत्र शकील ने बताया कि चार अगस्त को दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर पर ट्रक हादसे में पिता घायल हो गए थे।
सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया। गुरुवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिवारीजन बिलखने लगे। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।