{"_id":"6aeb75452adf044e5c0ab6a9","slug":"villager-dies-in-collision-between-two-bikes-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159729-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो बाइकों की टक्कर में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो बाइकों की टक्कर में ग्रामीण की मौत
Wed, 04 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र के अहेरिया गांव निवासी सोहन (48) मंगलवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवानपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। सोहन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, सोहन ने सोमवार को भैंस खरीदी थी। मंगलवार शाम वह बाइक से भैंस के लिए चारा और दवाएं खरीदने भगवानपुर बाजार जा रहे थे। भगवानपुर चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सोहन के भाई लक्ष्मण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।