{"_id":"6891075dd25085d90a0bad1c","slug":"villager-dies-after-getting-electrocuted-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134711-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। भवानीपुर टेपरा गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव निवासी 57 वर्षीय लायक अली अपने घर में बिजली का फ्यूज बल्ब बदल रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। मेडिकल काॅलेज में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लायक अली के भतीजे शारिक ने बताया कि चाचा पुराने फ्यूज बल्ब को निकालकर नया बल्ब लगाने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त वह करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे।
बताया कि गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज के जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।