फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   village turned into ash

छोटकी भैंसाही गांव राख में तब्दील

Thu, 11 Jun 2015 10:50 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच Updated Thu, 11 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
छोटकी भैंसाही गांव गुरुवार को आग की लपटों की भेंट चढ़ गया। दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में 80 घर जल कर राख हो गए। इसमें जनहानि की सूचना तो नहीं है लेकिन पूरा गांव खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश हो गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।  
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आसमान सिंह टिटिहिरिया के मजरा छोटकी भैंसाही निवासी बिरजा के घर में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी आशाराम, रामअरख, छेदू, धनई, बलराम, बलिराम, जयकरन, गुरुचरन, धनीराम, छेदीराम, दुखीराम, मूसे, राम बहादुर सहित 80 ग्रामीणों के आशियाने को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

 चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी के कारण ग्रामीण आग को काबू करने में असफल रहे। सूचना पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने आग को काबू न होता देख इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इन सभी 80 घरों में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर, नगदी सहित गृहस्थी के पूरे सामान जल कर राख हो गए। अग्निकांड में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निकांड के बाद ग्रामीण खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed