{"_id":"5ef8c9228ebc3e433324cc2b","slug":"village-head-strangled-teenager-bahraich-news-lko52819006","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने की गला रेत कर किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने की गला रेत कर किशोरी की हत्या
विज्ञापन
बहराइच में गला रेतकर किशोरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रधान।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया गया। ग्राम प्रधान ने परिवार के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज होकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके सहयोगी और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने टीम के साथ गांव का दौरा जांच की ।
रिसिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी से छह दिन पूर्व छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान इब्राहिम के भतीजे छोटकऊ को नामजद किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे ग्राम प्रधान नाराज था। किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी को शनिवार की रात ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगी ओमप्रकाश व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद पास ही स्थित एक बाग में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात की जानकारी होने पर एसपी विपिन मिश्रा ने भी मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने मां-बाप के साथ ही घर के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान, सहयोगी ओमप्रकाश व व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घर के पास मिले कपड़े
किशोरी के कपड़े घर के पास घूर के ढेर पर मिले हैं। किशोरी के कपड़ों के पास एक रस्सी भी मिली है। वहां पर कुछ जलाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
किशोरी की हो चुकी थी शादी
किशोरी अभी बड़ी नहीं हुई थी। इसके बाद भी पिता ने उसकी शादी कर दी थी। शादी दरगाह थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।