{"_id":"6a68f55c0d2a78231e0df990","slug":"vikramjit-accused-in-the-ajnala-attack-will-go-to-punjab-today-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154042-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अजनाला हमले का आरोपी विक्रमजीत आज जाएगा पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अजनाला हमले का आरोपी विक्रमजीत आज जाएगा पंजाब
विज्ञापन
भारत- नेपाल सीमा पर पकड़ा गया आरोपी विक्रम जीत सिंह।
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार अजनाला थाना हमले के आरोपी विक्रमजीत सिंह को अब पंजाब पुलिस वारंट-बी के आधार पर अजनाला अदालत में पेश करने ले जाएगी। स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे 29 जुलाई की सुबह जिला कारागार बहराइच से कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब ले जाने की तैयारी पूरी कर ली है। 30 जुलाई को आरोपी को अजनाला के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा बहराइच लाया जाएगा, जहां 6 अगस्त को स्थानीय अदालत में उसकी अगली पेशी निर्धारित है।
23 जुलाई को रुपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान पंजाब के मोगा निवासी एवं अजनाला थाना हमले के आरोपी विक्रमजीत सिंह और अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को बिना वैध वीजा भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया था। उनके साथ मनवीर सिंह की पत्नी और आठ माह का बच्चा भी मौजूद था। हालांकि पत्नी और बच्चे को वैध कागजात के चलते छोड़ दिया गया था। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को सीजेएम अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने 24 जुलाई को ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से वारंट-बी जारी कराया। सोमवार को वारंट-बी ई-मेल के जरिए जिला कारागार पहुंचा। जेल प्रशासन से इसकी पुष्टि मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने अदालत में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
एसीजेएम प्रिया कुमारी राय की अदालत ने वारंट-बी के आधार पर आरोपी को 30 जुलाई को अजनाला कोर्ट में पेश करने की अनुमति दे दी। आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
ये है पूरा घटनाक्रम
23 जुलाई: रुपईडीहा सीमा से विक्रमजीत सिंह और अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों गिरफ्तार।
24 जुलाई: पंजाब पुलिस की ट्रांजिट रिमांड अर्जी स्थानीय अदालत ने खारिज की।
27 जुलाई: वारंट-बी जिला कारागार पहुंचा, अदालत ने पेशी की अनुमति दी।
29 जुलाई: पंजाब पुलिस आरोपी को बहराइच जेल से अजनाला के लिए रवाना करेगी।
30 जुलाई: अजनाला कोर्ट में पेशी।
6 अगस्त: बहराइच कोर्ट में अगली सुनवाई निर्धारित।