फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Venues of programs to be held on the theme of UP India's Growth Engine announced

Bahraich News: यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर होने वाले कार्यक्रमों के स्थलों की हुई घोषणा

Sun, 23 Mar 2025 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Venues of programs to be held on the theme of UP India's Growth Engine announced
बहराइच। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर शासन के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर 25 से 27 मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को डीएम ने जिले भर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम स्थलों की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के मौके पर यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर 25 से 27 मार्च तक विधानसभावार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित महाराज सिंह इंटर कालेज का चयन किया गया है। नोडल अधिकारी सीडीओ रहेंगे। वही विधानसभा बलहा का कार्यक्रम विकास खंड मिहींपुरवा परिसर में होगा। यहां नोडल अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार रहेंगे। पयागपुर का कार्यक्रम तहसील पयागपुर में नोडल अधिकारी सीआरओ की देखरेख में होगा। महसी में आयोजित होने वाला कार्यक्रम ग्राम पंचायत बैकुंठा सीडीओ की देखरेख में होगा। डीएम ने बताया कि नानपारा का कार्यक्रम नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वत: रोजगार की देखरेख मेेंं सआदत इंटर कालेज के परिसर में होगा। कैसरगंज का कार्यक्रम एडीएम की देखरेख में फखरपुर विकास खंड के परिसर में होगा। डीएम ने बताया कि इसके अलावा मटेरा का कार्यक्रम डीडीओ की देखरेख में रिसिया विकास खंड मुख्यालय पर होगा।
विज्ञापन

शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज के परिसर में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर शनिवार को शासन द्वारा नामित किए गए जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी, एसपी रामनयन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed