फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vartika became the city president of ABVP

वर्तिका बनीं अभाविप की नगर अध्यक्ष

Sun, 17 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vartika became the city president of ABVP
नानपारा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में मौजूद प - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नानपारा की बैठक रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में हुई, जिसमें संगठन के कार्यों पर चर्चा की गई। नगर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से वर्तिका शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह हनुमान सिंह, अभाविप के पूर्व जिला प्रमुख सुरेश चंद्र मिश्रा व जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नानपारा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अभाविप की बैठक को संबोधित करते हुए हनुमान सिंह ने कहा कि स्थापना काल से ही संगठन ज्ञान, शील, एकता और राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्यरत है। छात्र कल का नहीं, अपितु आज का नागरिक है। पूर्व जिला प्रमुख सुरेश चंद्र मिश्रा ने बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें वर्तिका शर्मा को नगर अध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को नगर मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

दिलीप वर्मा, विवेक जायसवाल, अभिनंदन वर्मा, सुधांशु श्रीवास्तव को नगर सह मंत्री, उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर एसएफडी प्रमुख, रोहित सैनी को नगर सोशल मीडिया कार्य प्रमुख, मनीष सिंह राजपूत को नगर खेल कार्य प्रमुख, रोहित कुमार को नगर जनजातीय कार्य प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आयुष्मान सिंह, सत्यम मिश्रा, शिवम गुप्ता, नितिन सिंह, अभिनव, आनंद पांडेय, विशाल तिवारी, सौरभ शर्मा को नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं सुशील कुमार त्रिपाठी को जिला प्रमुख बनाया गया। सभी चयनित पदाधिकारियों को जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी तथा अनुशासन में रहकर कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed