फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vaccination campaign for newborns from today

Bahraich News: नौनिहालों के टीकाकरण का अभियान आज से

Sun, 08 Jan 2023 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign for newborns from today
बहराइच। नौनिहालों को खसरा, हेपेटाइटिस व टीबी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए जिले में आज से विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। टीकाकरण अभियान में पौने छह लाख नौनिहालों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान सोमवार से शुरू होकर मार्च माह तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ.एसके सिंह ने दी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूक होने की भी अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान संचालित करने से पूर्व बच्चों का सर्वे करा लिया गया है। सर्वे के बाद पांच वर्ष आयु वर्ग के पांच लाख 86 हजार 627 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के जरिए बच्चों को टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, गला घोंटू, टिटनेस, हैब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा, रूबेला व दिमागी बुखार पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम पखवाड़ा नौ जनवरी से 20 जनवरी, द्वितीय पखवाड़ा 13 से 24 फरवरी व तृतीय पखवाड़ा 13 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही 19 हजार 442 बच्चों को खसरे की पहली खुराक व 21 हजार 563 बच्चों को खसरे की दूसरी खुराक भी प्रदान की जाएगी। सीएमओ ने सभी अभिभावकों से टीकाकरण के प्रति जागरूक होते हुए अपने बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed