फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Use video camera and mobile as weapons

Bahraich News: वीडियो कैमरा व मोबाइल को अस्त्र के रूप में करें प्रयोग

Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Use video camera and mobile as weapons
बहराइच। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वायड दल के प्रभारी व सहायकों को बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए निष्पक्ष ढंग से नियमानुसार कार्रवाई करें और वीडियो कैमरा व मोबाइल को एक अस्त्र के रूप में प्रयोग करते हुए प्रत्येक कार्यवाही की वीडियोग्राफी अवश्य करें।
विज्ञापन

डीएम ने टीम के सदस्यों सचेत किया कि निर्वाचन की ड्यूटी को पूरी संजीदगी से लेते हुए अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निवर्हन करें। टीम के सदस्यों को यह भी हिदायत दी गई कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराते समय उन्हें संयमित रहकर लोगों से मधुर व्यवहार रखना होगा। दल के सदस्यों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित अपनी विजुअल शिकायत तत्काल खींची गई फोटो या वीडियो के माध्यम से सी-विजिल एप पर कर सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। घटनास्थल के निकटतम स्थान पर मौजूद टीम को तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा 100 मिनट के अंदर प्राप्त शिकायत के संबंध में अपेक्षित कार्यवाही करते हुए रिटर्निंग आफिसर को रिपोर्ट भी करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव व वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
केडीसी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बुधवार को पहली पाली में 5001 से 6250 तक और द्वितीय पाली में 6251 से 7000 तक के पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने मौके पर जाकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। डीएम ने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित बुलेट प्वॉइंट पर प्रश्नोत्तरी तैयार कर लें, इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर से और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दिन जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बहराइच। आगामी 13 मई को 56-बहराइच संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है। इसमें समाहित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी व बहराइच में चौथे चरण 13 मई व 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पयागपुर व कैसरगंज में पांचवें चरण 20 मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि चतुर्थ चरण के मतदान दिवस 13 मई और पांचवें चरण के मतदान के दिन 20 मई को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उक्त तिथियों में कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed