फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Urea reached committee after 48 hours

48 घंटे बाद समिति पर पहुंची यूरिया

Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Urea reached committee after 48 hours
राजीचौराहा (बहराइच)। साधन सहकारी समिति ऐरिया के सचिव ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर यूरिया की मांग की थी। 48 घंटे बाद यूरिया समिति पर पहुंची। इस पर गुरुवार को किसानों को बांटी गई। सिर्फ 50 बोरी यूरिया का ही पहले दिन वितरण हो सका।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत ऐरिया में साधन सहकारी समिति स्थित है। इस समिति पर किसानों को यूरिया सरकारी दाम पर मिलती है। समिति के सचिव राजेश पाल ने बताया कि दो दिन पूर्व 300 बोरी यूरिया की डिमांड उच्चाधिकारियों से की गई थी। मांग के सापेक्ष अधिकारियों ने 300 बोरी यूरिया गुरुवार सुबह भेजी। सचिव ने बताया कि 48 घंटे बाद यूरिया की खेप मिल गई। केंद्र पर आए किसानों को यूरिया दी गई। सचिव ने बताया कि पहले दिन सिर्फ 50 बोरी यूरिया का वितरण हो सका। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी यूरिया की बिक्री सरकारी रेट पर की जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन चक्कर लगाने के बाद मिली यूरिया
महसी तहसील के चरपुरवा गांव निवासी जमाल अहमद गुरुवार को समिति पर यूरिया लेने पहुंचे। उनसे जानकारी ली गई तो बताया कि चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं, तब गुरुवार को यूरिया मिल सकी। ऐरिया टेपरा गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि यूरिया के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब गुरुवार को सफलता मिल सकी। उन्होंने कहा कि यूरिया के अभाव में धान व गन्ने की फसल आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed