फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uproar in the Medical College of the relatives on the death of the scorched old man

Bahraich News: झुलसे वृद्ध की मौत पर परिजनों का मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the Medical College of the relatives on the death of the scorched old man
चिकित्सा कर्मियों ने हमला करने व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सीएमएस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान झुलसे एक वृद्ध की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मी शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज रहे थे। आरोप है कि गुस्साए परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला कर दिया। रजिस्टर फेंकते हुए धारदार हथियार दिखाए। स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमएस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सीएमएस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के कांधीकुइयां गांव निवासी सहजराम (80) पुत्र संतराम गुरुवार को गैस सिलिंडर से झुलस गए थे। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ओपी चौधरी को दिए गए पत्र में स्टाफ नर्स विश्वास शर्मा, वार्ड ब्वाय किशन द्विवेदी, वार्ड स्वीपर संतोष श्रीवास्तव का कहना है कि 99 प्रतिशत झुलसे सहजराम को गुरुवार की सुबह 9.39 बजे भर्ती किया गया था। जहां डॉ. राहुल अग्रवाल ने इलाज किया। हालत गंभीर होने पर वृद्ध को लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने पत्र लिखकर जिला मुख्यालय पर ही इलाज करवाने की बात कही। जिस पर वृद्ध का इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 6.45 बजे वृद्ध की मौत हो गई। इस पर स्वास्थ्य कर्मी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की और धारदार हथियार दिखाए। रजिस्टर भी फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन-
दोनों पक्षों के बीच हुई सुलह
इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसके चलते कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई है।
-डॉ. ओपी चौधरी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed