फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Son kills father with a shovel following family dispute; family tells police...

यूपी: फावड़ा मारकर पिता की हत्या, पारिवारिक विवाद में बेटे ने की वारदात; परिजनों ने पुलिस से कहा...

Fri, 28 Nov 2025 07:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:34 PM IST
सार

बहराइच में पारिवारिक विवाद के दौरान मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने फावड़ा मारकर अपने पिता की हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Son kills father with a shovel following family dispute; family tells police...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहराइच में ग्राम पंचायत ठोरिया के मजरा बरई पुरवा में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में कहासुनी के दौरान बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामबचन चौरसिया (60) से दोपहर में उनके पुत्र हजारी लाल ने पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि हजारी लाल मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) है, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार दोपहर में इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बेटे ने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी हजारी लाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछतांछ की जा रही है लेकिन वह चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद अचानक बढ़ जाने पर उग्र पुत्र हजारी ने पिता की हत्या की। मेडिकल परीक्षण से ही उसके मानसिक स्थिति का पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed