फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Naked Body of 3rd-Grade Student Found; Cloth Stuffed in Her Mouth; She Had Left Home to Get Mangoes

UP: तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मिली नग्न लाश, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; आम लेने के लिए घर से निकली थी

Sat, 16 May 2026 12:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 16 May 2026 12:01 PM IST
सार

बहराइच में आम तोड़ने गई छात्रा का शव शनिवार सुबह झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और शरीर पर कपड़े नहीं थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
UP: Naked Body of 3rd-Grade Student Found; Cloth Stuffed in Her Mouth; She Had Left Home to Get Mangoes
पुलिस मामले की जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बहराइच में बाग जाने के लिए शुक्रवार सुबह घर से निकली छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। शनिवार सुबह झाड़ियों से उसका शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।  

विज्ञापन


एक गांव निवासी छात्रा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। शुक्रवार को छात्रा स्कूल नहीं गई थी। वह सुबह बाग से आम लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


परिजनों ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

इस पर परिवार के लोगों ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों के साथ ही ग्रामीण और पुलिस लगातार छात्रा की तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच शनिवार सुबह बाग से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत से छात्रा का शव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी डीपी तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed