फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Face of Sadar MLA Singed While Burning Effigy in Bahraich; BJP Had Called for the Protest

UP: बहराइच में पुतला फूंकने के दौरान झुलसा सदर विधायक का चेहरा, भाजपा ने किया था प्रदर्शन का आह्वान

Sat, 25 Apr 2026 07:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 07:27 PM IST
सार

बहराइच में भाजपा प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका चेहरा झुलस गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी हालचाल लेने पहुंचे।

विज्ञापन
UP: Face of Sadar MLA Singed While Burning Effigy in Bahraich; BJP Had Called for the Protest
बहराइच में कलेक्ट्रेट के पास पुतला फूंकते समय झुलसीं सदर विधायक अनुपमा जायसवाल अस्पताल इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी राजनीतिक दलों के विरुद्ध शनिवार को भाजपा की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।

विज्ञापन


भाजपा द्वारा बीते कुछ दिनों से नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी भाजपा की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का पुतला फूंकने के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं। जिससे उनका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कार्यकर्ता उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इस दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज पहुंच उनका हाल जाना। मेडिकल कॉलेज में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed