फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Cross-border smuggling module busted in Bahraich; here is how they operated and made huge profits from tra

UP: बहराइच में सीमा पार कराने वाले मॉड्यूल का खुलासा, ऐसे करते थे डीलिंग; यात्रियों से वसूलते मोटा मुनाफा

Sat, 25 Jul 2026 08:53 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Jul 2026 08:53 AM IST
सार

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पार कराने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी यात्रियों की पहचान, यात्रा का उद्देश्य और दस्तावेज जांचकर जोखिम के अनुसार रकम तय करते थे। पुलिस उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और आय के स्रोतों की जांच कर रही है। वांछित आरोपी विक्रमजीत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Cross-border smuggling module busted in Bahraich; here is how they operated and made huge profits from tra
बहराइच में तस्करी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय सीमा पार कराने वाले नेटवर्क की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह पहले यात्रियों से बातचीत कर उनकी पहचान, यात्रा का उद्देश्य और दस्तावेजों की स्थिति समझता था। इसके बाद जोखिम और परिस्थितियों के आधार पर सीमा पार कराने की रकम तय की जाती थी। एजेंसियां अब इस पूरे मॉड्यूल की विस्तार से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


जांच में गिरफ्तार तीनों स्थानीय आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। इनोवा चालक राहुल कुमार रुपईडीहा के केवलपुर गांव का निवासी है, जबकि उसके सहयोगी सुरेश कुमार पाठक और दिलीप महानंद पुरवा का रहने वाला है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन

कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जा सकता

सुरक्षा एजेंसियों को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि पिछले कुछ वर्षों में तीनों आरोपियों ने जमीन, मकान और अन्य माध्यमों से उल्लेखनीय संपत्ति अर्जित की है। अब पुलिस उनके आय के स्रोत, बैंक खातों और संपत्तियों की वैधता की भी जांच कर रही है। यदि आय से अधिक संपत्ति या संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिलते हैं तो कानूनी कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस को अवगत करा दिया गया था। शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम रुपईडीहा पहुंची और कानूनी प्रक्रिया में शामिल रही। ट्रांजिट रिमांड की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वांछित आरोपी विक्रमजीत सिंह को पंजाब ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed