{"_id":"6994bb0fb4739e4d530659fd","slug":"up-board-exam-begins-today-with-hindi-paper-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144582-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज
विज्ञापन
कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
- फोटो : कामता प्रसाद इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बना सीसीटीवी कंट्रोल रूम।
बहराइच। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी/प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 122 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी। पहले दिन परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पहली पाली और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10 और कक्षा 12 के 67097 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर 122 केंद्र व्यवस्थापक और 122 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 2800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन रहे। विभागीय अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 से 45 मिनट पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध पहचान पत्र अवश्य लाएं।
सात उड़ाका दल गठित
नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सात उड़ाका दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों की टीमें भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।
दो कंट्रोल रूम स्थापित
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए इस बार दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय स्तर पर संचालित होगा, जबकि दूसरा कार्यालय स्तर पर स्थापित किया गया है। दोनों कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाएगी।