{"_id":"6357db6952a8f202d3753e40","slug":"unknown-vehicle-hit-scooty-in-bahraich-three-people-of-same-family-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम
Tue, 25 Oct 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:19 PM IST
सार
तीनों के मौत की सूचना मिलते ही खालेपुरवा गांव में कोहरा मच गया। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र और धूम कुमार ने बताया कि सुखलाल की मौत के बाद दो बेटियां सलोनी (14), छल्लार (12) बेटा अंगनू (10), गोरे (8) और बबलू (7) समेत सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इसी स्कूटी पर सवार थे तीनों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा निवासी सुखलाल लखनऊ के रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार को दीपावली पर्व पर घर आते समय बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बेटी समेत इनकी और इनके पत्नी की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत की सूचना पहुंचते ही खालेपुरवा गांव में कोहराम मच गया। सुखलाल की मौत से उनके चार नाबालिक बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा निवासी सुखलाल (45) पुत्र वैद्यनाथ परिवार समेत लखनऊ में रहते थे। वही राज मिस्त्री का कार्य कर परिवार व छह बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। सोमवार को वह परिवार के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए पत्नी गुड़िया (40) और बेटी गिरी (6) के साथ अपने गांव खालेपुरवा वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सुखलाल और गुड़िया की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गिरी को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों के मौत की सूचना मिलते ही खालेपुरवा गांव में कोहरा मच गया। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र और धूम कुमार ने बताया कि सुखलाल की मौत के बाद दो बेटियां सलोनी (14), छल्लार (12) बेटा अंगनू (10), गोरे (8) और बबलू (7) समेत सभी का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। समाजसेवी मोहन अवस्थी ने बताया की दीपावली पर हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। दीपावली की खुशियां लगभग खत्म हो गई।