{"_id":"5f99a4408ebc3e9bbf6b4127","slug":"uncontrollable-suv-crushed-five-people-including-teenager-bahraich-news-lko547488272","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जायलो ने किशोर समेत पांच लोगों को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित जायलो ने किशोर समेत पांच लोगों को रौंदा, हालत गंभीर
विज्ञापन
रानीपुर(बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर मसूदपुर मोड़ के पास अनियंत्रित एसयूवी ने बुधवार को किशोर समेत पांच लोगों को रौंद दिया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल में भर्ती कराया गया। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर मोड़ के पास हुजूरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बहराइच आ रहे बाइक व साइकिल सवार लोगों को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सरदारपुर निवासी शहजाद (15) पुत्र बड़कऊ, हामिद (12) पुत्र मुजीबुल हसन, अख्तर अली पुत्र उस्मान व इमरान पुत्र जैनुल और रानीपुर थाना क्षेत्र के सरवा निवासी राजकिशोर श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे रानीपुर थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया है।