फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrollable car crushed four people, teenager dies

बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंदा, किशोरी की मौत

Fri, 13 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushed four people, teenager dies
बहराइच। सोहरवा गांव के पास सच्चे पीर सैलानी की मजार से शुक्रवार को जियारत कर लौट रहे चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे देर शाम तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव निवासी नगीना (40) पत्नी कुनान अपनी बेटी साजिदा (20) और निदा (15) व गांव निवासी लईक की एक वर्षीय पुत्री माहिरा को लेकर पास ही स्थित सच्चे पीर सैलानी की मजार पर जियारत करने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सभी लोग जियारत कर लौट रहे थे। तभी बहराइच से नानपारा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने चारो लोगोें को टक्कर मार दी। हादसे में निदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजिदा, नगीना और माहिरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कार सवार युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस चुपचाप किनारे खड़े होकर तमाशबीन बनी रही।

अधिक फोर्स पहुंचने के बाद रामगांव थानाध्यक्ष मुकेश व अन्य पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद किशोरी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां माहिरा की हालत नाजुक बनी हुई है। रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed