फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle dies in high speed bike accident, nephew injured

Bahraich News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल

Mon, 14 Oct 2024 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in high speed bike accident, nephew injured
मृतक युवक भरत की फाइल फोटो। :स्रोत परिजन
बाइक से पेंटिंग करने बहराइच जा रहे थे दोनों, बौंडी थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र में बहराइच-बौंडी मार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामबक्शपुरवा निवासी भरत (40) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उनका भांजा अंकित (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामबक्शपुरवा निवासी भरत पेंटिंग का काम करते थे। शनिवार की रात वह पेंटिंग कार्य के लिए अपने भांजे अंकित के साथ बाबूराम पैलेस जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी बाइक में सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भरत व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा बाइक सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित का इलाज जारी है। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के बुआ के बेटे शैलेंद्र ने बताया की घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोट-
परिजनों की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
-सूरज राणा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed