फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle and aunt were fighting, when they did not listen, the young man hanged himself

Bahraich News: झगड़ रहे मौसा-मौसी को रोका, नहीं माने तो युवक ने लगाया फंदा

Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncle and aunt were fighting, when they did not listen, the young man hanged himself
बहराइच। रिसिया के कदियापुर में झगड़ा कर रहे मौसा-मौसी के न मानने पर युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवक को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कदियापुर निवासी अजय कुमार (24) बचपन से अपने मौसा बसंत के साथ उनके रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उनके मौसा बसंत का उनकी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में काफी बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन

अजय कुमार लगातार दोनों को झगड़ने से रोक रहा था। दोनों के न मानने पर उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद किया और घर के सामने लगे पेड़ से फंदा लगा लिया। अजय को फंदा लगाता देख बसंत ने किसी तरह दरवाजा खोला और ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने अजय को आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाज जारी है। अजय की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed