{"_id":"68cdaf1a67b82655a901c1d9","slug":"two-youths-injured-in-tiger-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-136990-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाघ के हमले में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाघ के हमले में दो युवक घायल
Sat, 20 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल वन निगम के जिप्सी चालक सुशील। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाघ ने अलग-अलग बाइक सवारों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिछिया गांव निवासी वन निगम जिप्सी चालक सुशील (29) अपने छोटे भाई का हाल जानने सीतारामपुरवा जा रहे थे। बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा बाघ अचानक उनकी बाइक पर झपट पड़ा।
इससे अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए, उसके पंजे से खंरोच भी आ गया। बाघ फिर से झपटने ही वाला था कि उसी रास्ते से गुजर रहे दीपक गुप्ता और सिंचाई विभाग के कर्मचारी तारीख फारूकी समेत अन्य लोगों ने शोर मचाया। हांका सुनकर बाघ जंगल की ओर चला गया। सुशील के हाथ, पैर और कंधे पर गंभीर चोट आई है, उन्हें सुजौली पीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
इसी मार्ग पर थोड़ी देर बाद दूसरी घटना हुई। नमाज पढ़कर बिछिया से लौट रहे हाथी महावत के सहायक इरशाद अली (26) पर बाघ ने हमला कर दिया। उन्होंने बाइक की रफ्तार तेज कर किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन बाघ के पंजे से उनके पैर में चोट आ गई। चफरिया स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उनका इलाज कराया गया।