फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Law Faculty will be built at KDC after demolishing the old hostel.

Bahraich News: केडीसी में पुराना हॉस्टल तोड़कर बनाई जाएगी लॉ फैकल्टी

Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Law Faculty will be built at KDC after demolishing the old hostel.
 बहराइच के केडीसी में ​स्थित पुराना हॉस्टल। 
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में वर्षों पुराने हॉस्टल को तोड़कर अब लॉ फैकल्टी का नया भवन बनाया जाएगा। कॉलेज की प्रबंध समिति से प्रस्ताव पारित होने के बाद योजना पर काम तेज हो गया है। भवन का ब्लूप्रिंट और करीब 1.71 करोड़ रुपये की लागत का मानचित्र तैयार कर लिया गया है। हॉस्टल की जमीन खाली होने के बाद शारदीय नवरात्र में भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि शहर में सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त लॉ फैकल्टी की आवश्यकता को देखते हुए यह प्रस्ताव प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया था। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद लॉ फैकल्टी के लिए नवीन भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण के लिए 1.71 करोड़ का बजट भी प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


पुराने हॉस्टल को हटाने के बाद खाली होने वाली जमीन पर लॉ फैकल्टी का भवन बनाया जाएगा। प्रबंधन की योजना निर्माण कार्य को करीब छह माह में पूरा कराने की है। इसके बाद अगले शैक्षिक सत्र से एलएलबी की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में पहली बार एलएलबी की भी पढ़ाई

लॉ फैकल्टी शुरू होने के बाद किसान पीजी कॉलेज जिले का पहला अनुदानित महाविद्यालय होगा, जहां एलएलबी की पढ़ाई शुरू होगी। इससे जिले के विद्यार्थियों को कानून की शिक्षा के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed