{"_id":"6abc075416ca5808850a9c05","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157649-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मैनावती।
पयागपुर। बख्तावर चक में सोमवार देर शाम विवाहिता मैनावती (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मिला। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद सभी ससुरालीजन फरार हैं।
रानीपुर थाना क्षेत्र के कालीपुरवा निवासी जग्गू ने बताया कि बेटी मैनावती का विवाह चार वर्ष पहले बख्तावर चक निवासी रामकुमार से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति समेत ससुरालीजन सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले परेशान होकर मैनावती मायके चली गई थी। सोमवार को पति रामकुमार उसे विदा कराकर ससुराल ले आया। वह ससुराल जाने से मना कर रही थी, लेकिन समझाने पर चली गई।
जग्गू का आरोप है कि शाम करीब सात बजे पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी और शव टीनशेड के पाइप में फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने पति रामकुमार, सास फूला, जेठ भगौती और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।