{"_id":"64778548695ea595b50d9a0f","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-13-1-265049-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान
Wed, 31 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 31 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
- कैसरगंज में सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरगाहीपुरवा के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कैसरगंज क्षेत्र में सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। रामगांव थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी मालती प्रसाद चौहान (30) किसी कार्य से फखरपुर गए थे। उनके साथ बाइक पर रानीपुर थाना क्षेत्र के गौरिया हर्राजपुर निवासी अमरेंद्र कुमार चौहान (34) भी सवार था। देर शाम दोनों बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरगाहीपुरवा के पास बाइक में पीछे से एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अमरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मालती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक अमित सिंह ने घायल हो इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। मृतक के पुत्र सीपी चंद चौहान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। वहीं, कैसरगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत ऐनी हतिन्सी निवासी अनिकेत सिंह (22) मंगलवार की शाम बाजार आया था। सुबह लगभग 8:30 बजे वह कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंइ्र के पास हाईवे पार करते समय उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रक सीज कर चालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।