{"_id":"6935d93a1f27faeec800c24b","slug":"two-women-died-four-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140883-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल
Mon, 08 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोमल । (फाइल फोटो)
बहराइच/जरवलरोड। सड़क हादसों में रविवार को दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवलरोड में भर्ती कराया गया है।
हरदी क्षेत्र में बेड़नापुर चौराहे के निकट रविवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठीं दहाव निवासी सुशीला (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने आवश्यक परीक्षण के लिए शव कब्जे में ले लिया।
उधर, लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनराजपुर मोड़ के पास रविवार सुबह ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार कोमल यज्ञसैनी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। आदर्श यज्ञसैनी (32), बिट्टू यज्ञसैनी (35), उर्मी यज्ञसैनी (5) और अव्या यज्ञसैनी (1) गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।