फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two wolves took away the goat from the house in Nanpara

Bahraich News: नानपारा में घर से बकरी को उठा ले गए दो भेड़िये

Mon, 23 Sep 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two wolves took away the goat from the house in Nanpara
अगनूपुरवा में घर के बाहर भेड़िया दिखने के बाद दहशत में लाठी-डंडा लेकर खड़े ग्रामीण। -संवाद
नानपारा (बहराइच)। बहराइच-नानपारा हाईवे से लगभग 100 मीटर दूर नई तहसील के पास से शुक्रवार रात दो भेड़िये एक बकरी को उठा ले गए। बकरी स्वामी ने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसके होश उड़ गए। उसमें दो भेड़िये बकरी को दबोच कर जाते दिखे। ग्रामीणों ने वन विभाग पर सूचना के बाद भी न पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िये के आतंक के बीच अब नानपारा तहसील भी इसकी चपेट में आ गई है। शुक्रवार रात नानपारा तहसील के नए परिसर के पास स्थित अगनूपुरवा निवासी मुन्ना की बकरी को दो भेड़िये उठा ले गए। भेड़ियों से अनजान मुन्ना शनिवार सुबह बकरी को न पाकर दिनभर आसपास उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन


बकरी न मिलने पर शनिवार शाम उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अनुदेशक गीता देवी से उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करने की बात कही। रिकॉर्डिंग देखने के बाद मुन्ना सहित गीता देवी का भी पूरा परिवार दहशत में आ गया। उसमें रात 11 से 12 बजे के बीच दो भेड़िये उधर से गुजरते हुए और फिर बकरी को दबोच कर लौटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे गांव में फैल गई दहशत
बहराइच-नानपारा हाईवे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अगनूपुरवा में दो भेड़ियों द्वारा बकरी को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह लोगों को लाठी-डंडा लिए रखवाली करते देखा गया। बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मात्र तीन किलोमीटर दूरी पर ही बघौली जंगल है। वहीं आसपास धान के खेत व बाग हैं जिससे खतरा ज्यादा है। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत आपूर्ति भी बेपटरी होने का आरोप लगाया और बेहतर आपूर्ति की मांग की।



भेड़िये दिखने से पूरे शहर में भी दहशत
नए तहसील परिसर के पास स्थित अगनूपुरवा की दूरी नानपारा मुख्य नगर क्षेत्र से लगभग 500 मीटर है। शुक्रवार रात दो भेड़ियों द्वारा बकरी को उठा ले जाने की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है। रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से पूरे नगर क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। शहर क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी समेत आसपास के ग्रामीण भी दहशत में हैं।



बाग में सिर्फ बकरी का सिर मिला
तलाश करने के दौरान पास के बाग में बकरी का सिर्फ सिर पड़ा मिला। भेड़िये बकरी के अन्य हिस्से खा गए थे। बकरी के सिर को ग्रामीणों ने दफना दिया। गांव निवासी मुबारक, सलमान व गांव की महिलाओं ने बताया कि अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।



जिम्मेदारों पर बड़ा आरोप, मौके पर नहीं आए वन कर्मी
एक साथ दो-दो भेड़ियों के देखे जाने के बाद से जहां लाखों की आबादी दहशत में है तो वहीं वन विभाग के जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी मौके पर दोपहर तक कोई वनकर्मी नहीं आया।



भेड़िये ही उठाते हैं घर से बकरी, टीम भेजी गई
वन क्षेत्राधिकारी नानपारा हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि भेड़िये ही अक्सर बकरियों व अन्य छोटे जानवरों को उठाकर ले जाते हैं। सियार में यह कम देखने को मिलता है। भेड़िये के होने को नकारा नहीं जा सकता है। मौके पर टीम भेजी गई है।



वन विभाग को दी गई है सूचना
सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी है। दो जानवर बकरी को ले जाते दिख रहे हैं। वन विभाग को सूचना दी गई है। लोगों को जागरूक करने के लिए मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है।

-अश्विनी पांडेय, एसडीएम


ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं
सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग हमने देखी है। उसमें दिखने वाले दोनों जानवर भेड़िया नहीं हैं। दोनों सियार हैं। आम सियारों से भिन्न भी सियार होते हैं। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मौके पर जाकर पगचिहेनों की तलाश व उनकी जांच की जाएगी।
-अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed