फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two villagers died due to excessive alcohol consumption

ज्यादा शराब पीने से दो ग्रामीणों की मौत

Thu, 29 Oct 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two villagers died due to excessive alcohol consumption
रानीपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत ऐलिहा टेपरा निवासी दो ग्रामीणों की अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हो गई। एक ग्रामीण का इलाज मेडिकल कॉलेज में जबकि दूसरे का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था। सूचना पाकर सीओ व थानाध्यक्ष ने मौके का मुआयना किया। एक ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि दूसरे के शव का परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐलिहा टेपरा गांव निवासी रामेंद्र सिंह (40) पुत्र बृजराज सिंह और राधेश्याम (45) पुत्र कृपाराम शराब का अत्यधिक सेवन करते थे जिससे शरीर काफी कमजोर हो गया था। दो दिन पूर्व राधेश्याम और रामेंद्र की हालत बिगड़ गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। राधेश्याम के परिवारीजन मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज करवा रहे थे जबकि रामेंद्र का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान राधेश्याम की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बुधवार को राधेश्याम की मौत हो गई जबकि कुछ देर पहले रामेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ पयागपुर नरेश सिंह और थानाध्यक्ष श्यामदेव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने अवैध शराब के सेवन से मौत होने की बात कही। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि राधेश्याम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि रामेंद्र सिंह के शव का परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed