फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two vicious thieves caught on Huzurpur road

Bahraich News: हुजूरपुर मार्ग पर दो शातिर चोर दबोचे

Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves caught on Huzurpur road
बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। एक अवैध तमंचा व कारतूस भी मिला है। एक चोर पर 22 तो दूसरे पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में तीन चोरियां हुई थीं। जिसके बाद से पुलिस की कई टीमें चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। सोमवार को चोरी का सामान बेचने की फिराक में लगे दो शातिरों को हुजूरपुर मार्ग पर रंजीतपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चोरों की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गोबरहा निवासी रवि कश्यप उर्फ नौरंगी और कोतवाली देहात के नलकूप काॅलोनी निवासी गौतम मिश्रा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रवि कश्यप उर्फ नौरंगी पर विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। गौतम पर भी चार मुकदमे दर्ज है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed