{"_id":"66f4566750b595eb800b2fe7","slug":"two-teenage-girls-who-went-to-worship-with-their-mother-on-the-banks-of-saryu-drowned-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120548-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू के किनारे मां के साथ पूजा करने गई दो किशोरियां बहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू के किनारे मां के साथ पूजा करने गई दो किशोरियां बहीं
Wed, 25 Sep 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडखड़िया के मजरा मौरहवा निवासी सीमा(16) व लाली(11) बुधवार की शाम मां के साथ सरयू तट पर पूजा करने गईं थीं। इस दौरान दोनों नदी में बह गईं। महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौरहवा निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनकी बेटी सीमा व वीरेंद्र की बेटी लाली अपनी-अपनी माओं के साथ पूजा करने गई थीं। दोनों की माएं सरयू तट पर पूजा-अर्चना कर रही थीं। वहीं सीमा व लाली सरयू नदी में नहा रही थीं। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और बहने लगीं। दोनों किशोरियों को बहता देख उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण सरयू तट पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरु की, लेकिन शव नहीं मिला।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दिया। सूचना पर सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हरीश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने शाम 5.30 बजे दो किशोरियों के बहने की सूचना दी थी। टीम के साथ पहुंच कर गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश करवा रहे हैं।