फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two teenage girls go missing under suspicious circumstances from the Risiya and Fakharpur areas.

Bahraich News: रिसिया और फखरपुर इलाके से संदिग्ध हालात में दो किशोरियां लापता

Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two teenage girls go missing under suspicious circumstances from the Risiya and Fakharpur areas.
बहराइच। रिसिया और फखरपुर इलाके से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर किशोरियों को खोजने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी नौ सितंबर की दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। हर संभावित जगह में उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के आधार पर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह फखरपुर इलाके की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बीते शुक्रवार से लापता है। महिला के अनुसार किशोरी मोबाइल फोन पर एक युवक से अक्सर बात करती थी। उन्हें आशंका है कि युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed