{"_id":"67f6da3ea22ff718c102de7e","slug":"two-teachers-found-absent-during-inspection-one-days-salary-withheld-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-128823-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, एक दिन का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, एक दिन का वेतन बाधित
Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बढ़इनबाग में बच्चों की कॉपियों का निरीक्षण करतीं डीएम।
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से डीएम मोनिका रानी ने बुधवार को चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय बढ़इनबाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने दोनों को एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। बीएसए आशीष कुमार सिंह के मुताबिक दोनों शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी से नदारद थे।
विकासखंड चित्तौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बढ़ईनबाग चित्तौरा का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि शिक्षक विशाखा सिंह व गिरजा यादव अवकाश प्रार्थनापत्र लगाकर छुट्टी पर गए हुए हैं। अध्यापकों के अवकाश के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि संबंधित शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं है।
इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। साथ ही बीएसए व बीईओ को निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाएं अन्यथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने कक्षा चार की छात्रा रानी से प्रदेश की राजधानी का नाम पूछा। इस पर छात्रा ने संतोषजनक उत्तर दिया। कक्षा दो व तीन के बच्चों की कॉपियों को देखा तो पाया कि पिछले कुछ दिनों से कॉपियां चेक नहीं की गई हैं। डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सईदुन निशा व शमा नफीस को निर्देश दिया कि कॉपियां नियमित चेक की जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने दिव्यांग शौचालय, रसोई घर का निरीक्षण कर एमडीएम में तैयार की गई तहरी की गुणवत्ता को परखा। रसोई घर में उपलब्ध बर्तनों व उपकरणों के साथ उपलब्ध खाद्य पदार्थों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। खेलकूद मद में प्राप्त धनराशि से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट तथा इससे संबंधित अभिलेखों का भी देखा।