{"_id":"5ee651f78ebc3e42c62394a0","slug":"two-smugglers-arrested-with-heroin-worth-one-crore-bahraich-news-lko525986265","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार देर रात को पेट्रोल पंप के निकट गश्त कर रही थी। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग से दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें घेर कर जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।
रुपईडीहा स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के बीओपी पर तैनात सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन के निर्देशन में इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला की अगुवाई में जवान शनिवार रात को गश्त कर रहे थे। एसएसबी के इंस्पेक्टर रमेश कुमार, रणजीत यादव, प्रमोद वर्मा और पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक हरिनाथ यादव, सतेंद्र यादव की टीम नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर गश्त कर रहे थे।
इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि नानपारा की ओर से दो युवक आते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों खेत की ओर जाने लगे। इस पर जवानों ने घेर कर पकड़ लिया। जांच के दौरान दोनों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि तस्करों की पहचान कोतवाली नानपारा के मोहल्ला किला निवासी नसीम और बेलदारन टोला निवासी मोहम्मद तारीक के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपये है। हेरोइन को पुलिस ने सीज कर दिया है।