{"_id":"5ede73818ebc3e9069552285","slug":"two-sisters-and-innocent-corona-infected-in-bahraich-bahraich-news-lko5250757131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दो बहनें व मासूम कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दो बहनें व मासूम कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हराइच। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लॉकडाउन के बाद से शुरू की गई कोरोना की जांच अब शतक के आंकड़े को पार कर गई है। एक जून को दिल्ली से आईं दो सगी बहनों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 103 पहुंच गई है। हालांकि अभी तक जिले के किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में हालात कुछ बेहतर दिख रहे हैं। मगर अचानक बढ़ रही मरीजों की संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर भी सामने आ रही है। वहीं, पयागपुर तहसील के रुकना गांव के प्रवासी कामगार की दो साल की बेटी की रिपोर्ट सोमवार देर शाम लखनऊ से कोरोना पॉजिटिव आई। उसे मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने शतक का आंकड़ा पार कर लिया है। धीरे-धीरे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या से जिलेवासी भी परेशान हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को दिल्ली से सगी बहनें जरवल के रेवली गांव पहुंची। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार की रात 10.30 बजे राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से इनकी रिपोर्ट भेजी गई। लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में दोनों बहनें कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस से चित्तौरा में स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि रेवली गांव को हॉटस्पॉट बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के साथ तहसील के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। मंगलवार को गांव को हॉटस्पॉट बना दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सगी बहनों के कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 103 पहुंच गई है। इनमें 71 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 है।