फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two red-light meet of the bahraich, celebrating in houses

बहराइच को मिलीं दो लालबत्ती, घरों में जश्न

Sun, 19 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
two red-light meet of the bahraich, celebrating in houses
खुशी जताते मंत्री के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
17वीं विधानसभा के गठन में जिले के कैसरगंज विधायक मुकुट बिहारी वर्मा और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को मंत्री बनाया गया है। मुकुट बिहारी कैबिनेट में शामिल हुए हैं, जबकि सदर विधायक को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है। इसके चलते जिले के लोगों को जहां खुशी है, वहीं दोनों मंत्रियों के घर पर जश्न का माहौल रविवार को देखने को मिला। लोग खुशी से झूमते दिखे। जिले को दो लालबत्ती मिलने से बहराइच के विकास की आस भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में इस बार जिले की छह सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। सिर्फ एकमात्र मटेरा सीट सपा के खाते में गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, इसके कयास शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


शनिवार देर रात जब मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होने के बाद कैसरगंज विधायक मुकुट बिहारी वर्मा और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को बुलावा भेजा गया, तभी समझ लिया था कि दोनों विधायक मंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कयास और गुणा गणित से कुहासे के बादल छंट गए। कैसरगंज विधायक मुकुट बिहारी वर्मा को कैबिनेट मंत्री और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने की सूचना मिली। इसके साथ ही जिले के लोग झूम उठे। रविवार को दोपहर बाद शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हो गए। अनुपमा जायसवाल का पूरा परिवार लखनऊ में है।

वहीं, मुकुट बिहारी वर्मा के घर पर महिलाएं मिलीं। जिले के लोगों ने टीवी ऑन कर कैसरगंज और सदर विधायक को मंत्री पद की शपथ लेते देखा। इस दौरान जब तक शपथ ग्रहण समारोह चला, लोग टीवी पर नजर गड़ाए रहे।


समारोह खत्म होते ही कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल के घर होली और दीवाली का जश्न एक साथ देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे। साथ ही बहराइच के विकास की बात बार-बार दोहरा रहे थे। लोगों का कहना है कि अब बहराइच पिछड़ा नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed