फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two positives including SSB jawan

एसएसबी जवान समेत दो मिले पॉजिटिव

Mon, 23 Nov 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two positives including SSB jawan
बहराइच। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही। महज दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अगैया में एंटीजन जांच के दौरान एसएसबी का एक जवान कोरोना संक्रमित निकला है। उसे बटालियन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जबकि जरवल के वीरगंज निवासी महिला संक्रमित मिली है। आरटीपीसीआर के 250 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जरवल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने बताया कि 76 एंटीजन और 36 आरटीपीसीआर जांच हुई। एंटीजन जांच में वीरगंज निवासी महिला संक्रमित निकली है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 55 एंटीजन और 28 आरटीपीसीआर जांच हुई। एंटीजन जांच में एसएसबी अगैया का जवान संक्रमित निकला है। उसे बटालियन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सोमवार को कई स्थानों पर कोरोना जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 81 एंटीजन और 49 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 431 एंटीजन जांच हुई, जबकि 250 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed